फतेहपुर में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला एक व्यक्ति का शव, वाहन से कुचले जाने की आशंका

डमटाल, 15 दिसंबर - (राकेश कुमार) - थाना फतेहपुर अंतर्गत ग्राम लोह के लिंक रोड पर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव गुब्बर पंचायत हौरी देवी निवासी संसार सिंह (60) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग सुबह जब सैर के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे खून से लथपथ लाश पड़ी है। इस बात की जानकारी उन्होंने बागडोली के उपाध्यक्ष संजीव कुमार राणा को दी। उपाध्यक्ष ने तत्काल फोन पर इसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।