जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा - केजरीवाल 

अमृतसर, 13 मार्च - आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे।