गुजरात: मज़दूर वर्ग के लोगों के बच्चों के लिए पुलिस ने एनजीओ के साथ मिलकर खोला देखभाल केंद्र

सूरत, 15 मार्च - गुजरात के सूरत में मज़दूर वर्ग के लोगों के बच्चों के लिए पुलिस ने एनजीओ के साथ मिलकर एक देखभाल केंद्र खोला है। पुलिस अधीक्षक उषा राडा ने बताया, "जिन बच्चों के माता-पिता मज़दूरी के लिए बाहर जाते हैं, उनके बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। इन बच्चों के लिए यह केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में लगभग 68 बच्चे आते हैं। केंद्र में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है।"