डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर बने पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

चंडीगढ़, 16 मार्च - आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण करने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय पहुंचे पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।