हिमाचल पहुंचे भगवंत मान पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 07 अप्रैल - भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पैसे पर हर जगह घूमते हैं। वह हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतरते, बल्कि अब वे खुद केजरीवाल के साथ हिमाचल में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कर्ज में डूबा है और भगवंत मान पंजाब के पैसे पर दूसरे प्रांतों में प्रचार कर रहे हैं।