मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को 31 साल जेल की सजा

नई दिल्ली, 08 अप्रैल - पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को 31 साल कैद की सजा सुनाई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जमात उद दावा के प्रमुख दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है।  हालंकि यह सजा मुंबई हमलों के लिए नहीं है। यह रिपोर्ट पाकिस्तान मीडिया ने दी है।