भाजपा ने यूपी के 23 जिलों में क्लीन स्वीप किया - जेपी नड्डा

शिमला, 09 अप्रैल - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, "इन चुनावों में बहुत सारी चीज़ें पहली बार हुई हैं। 38 साल बाद कोई सरकार फिर से आई है। उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरे करके लगातार दोबारा शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में क्लीन स्वीप भाजपा ने किया है। आज एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड राज्य जब से बना है तब से पहली बार कोई सरकार वहां दोबारा से चुनी गई है। यहां हमारी 47 सीटें आई हैं। मणिपुर बंद, ब्लोकेड और हड़ताल के लिए जाना जाता था। पिछले 5 साल में मणिपुर शांति, विकास और सम्पन्नता के लिए जाना जाता है। पहली बार मणिपुर में भी विशुद्ध भाजपा की सरकार बनी है। गोवा में भी हमें बहुमत मिला और वहां भी भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।"