रोपड़ थाने में पेश हुईं अलका लांबा, कांग्रेसियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

रूपनगर, 27 अप्रैल - (सतनाम सिंह सत्ती) - अलका लांबा सुनवाई के लिए थाना रूपनगर पहुंचीं। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग के साथ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा भी उनके साथ पहुंचे। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू धरना पंडाल पहुंचे और पत्रकारों को संबोधित कर ही लौटे। हालांकि पुलिस ने जब कांग्रेस नेताओं को अंदर नहीं जाने दिया, कांग्रेसियों ने विरोध प्रदरषन शुरू कर दिया।