जोधपुर: कूड़े के ढेर में एक शव को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस

जोधपुर, 01 जून - राजस्थान के जोधपुर में पुलिस एक शव को कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंची। जोधपुर के प्रतापनगर में ACP प्रेम धणदे ने कहा कि, "ऐसी जानकारी सामने आई है। मामले में जांच प्रारंभ की गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना सिटी बस से हुई थी। हमने मृतक के परिवारजन को सूचित किया है। जानकारी के मुताबिक वह मज़दूर है। परिवारजन आएंगे उसके बाद आगे कुछ पता चलेगा।"