दर्दनाक हादसा: चम्बा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बोलेरो गाड़ी, 2 की मोत

डमटाल, 09 जून - (राकेश कूमार) - पठानकोट-चम्बा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के निकट एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाड़ी चालक दलीप कुमार पुत्र चेत राम निवासी शिमला व राज कुमार निवासी बनीखेत के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान परवेश शर्मा पुत्र शिव राम शर्मा निवासी ढली (शिमला) तथा फौजा राम पुत्र गुरुपेत सिंह निवासी गांव सिंधुआ के रूप में हुई है। बुधवार को वह छुट्टी लेने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब बाइक गैहरा के समीप पहुंची तो पहाड़ी से एक पत्थर आकर बाइक पर गिरा। इसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आई बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों की नजर राज कुमार पर पड़ी। उन्होंने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाने के लिए गाड़ी में बिठाया और चम्बा की तरफ रवाना हुए लेकिन करीब एक किलोमीटर आगे बोलेरो आनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।