मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, देखें कब होगी दिल्ली में बारिश


मुंबई, 11 जून - मॉनसून ने गोवा के बाद अब मुंबई में भी दस्‍तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में जारी लू से भी मामूली राहत मिलती दिखाई दे रही है। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में नमी युक्त पूर्वा हवाएं 16 जून से भीषण गर्मी से राहत दिला सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 16 जून को गरज और बारिश की संभावना हैं।