हिमाचल में मौसम की स्थिति को लेकर सीएम ठाकुर का बयान

शिमला, 06 जुलाई - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, "पिछले कुछ दिनों से बरसात में तेजी आई है। राज्य में बरसात के मौसम में लैंडस्लाइड, बादल फटने और भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। बीती रात कुल्लू में ऐसी घटना घटी है। हादसे के बाद कई लोग लापता हैं। कल हमारे राजस्व मंत्री वहां जाकर हालात का जायजा लेंगे। आज मैंने इस विषय पर DC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में बरसात के कारण जो भी हालात बनते हैं वहां हम जल्द से जल्द राहत कार्य कर सकें। इसके लिए हमने जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं।"