रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के चुने गए नए राष्ट्रपति

 

श्रीलंका, 20 जुलाई - आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के सांसदों ने नए राष्ट्रपति का चुनाव कर लिया है। रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंकाई संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश बहुत मुश्किल स्थिति में है, हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं।