कविता लिखने की शौकीन भी हैं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय के बल पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है, जिसे देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी। दीपिका पादुकोण ने 12 साल की उम्र में पहली और आखिरी बार कविता लिखी थी। उस समय स्कूल में सब बच्चों को कविता लिखने के लिए दो शब्द दिए गए थे। इतने साल बाद दीपिका ने अपनी कविता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस को उनकी लिखी ये कविता काफी पसंद आ रही है  दीपिका के वर्कफ्रंटकी बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। वहीं, इससे पहले वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फि ल्म ‘गहराइयां’ में नजर आई थीं।   फिल्म पठान  में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एसआरके के साथ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। पठान निश्चित रूप से बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, अब वायर एफ  यानी यशराज फिल्म के ऑफि शल हैंडल से दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म का एक टीजर पोस्ट करते हुए फिर एक बार फैंस को याद दिलाया गया है।