जंग-ए-आज़ादी की नायिकाओं को कितना जानती हैं आप ?

हिंदुस्तान की आजादी के लिए 1857 से 1947 तक चली करीब 90 साल की जंग में सिर्फ  पुरुषों की ही भागीदारी नहीं रही, बड़े पैमाने पर महिलाओं ने भी इसमें अपनी भूमिका निभायी है। आइये इस क्विज के जरिये जानते हैं कि आप जंग-ए-आज़ादी की इन नायिकाओं के बारे में कितना जानती हैं?
1- जर्मनी के स्टटगार्ट शहर में 22 अगस्त 1907 को हुई 7वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में भारत का प्रथम तिरंगा राष्ट्रध्वज किसने फ हराया था? 
क- भीखाजी कामा
ख- सुभाषचंद्र बोस
ग- लक्ष्मी सहगल
2- 1857 की राज्य क्रांति की द्वितीय शहीद वीरांगना कौन थीं?
क- झलकारी बाई
ख- अवंती बाई
ग- रानी लक्ष्मीबाई
3- सर्जरी में क्लोरोफ ॉर्म की प्रभावकारिता साबित करने के लिए किस स्वतंत्रता सेनानी महिला को इंग्लैंड के किंग्स कॉलेज और कैम्ब्रिज के गिरटन कॉलेज में पढ़ने का मौका मिला था?
क- पद्मजा नायडू
ख- रोहिणी नायडू
ग- सरोजनी नायडू
4- किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को हम अवध की बेगम के नाम से भी जानते हैं?
क- बेगम हजरत महल
ख- नवाब बेगम
ग- बानो बेगम
5- साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में कांग्रेस का झंडा किसने फ हराया था?
क- भीखाजी कामा
ख- अरुणा आसफ अली
ग- उषा मेहता
निष्कर्ष- अगर आपने यहां मौजूद सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उनके जवाब के लिए दिये गये तीन तीन विकल्पों में से उसी विकल्प पर टिक का निशान लगाया है, जो आपके मुताबिक बिल्कुल सही है। ..तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप जंग-ए-आज़ादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली नायिकाओं को कितना जानती हैं?
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 20 या इससे ज्यादा हैं तो आपको बधाई। आप निश्चित रूप से भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सेदारी करने वाली नायिकाओं के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानती हैं। 
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आपने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाली आधी दुनिया के बारे में बस थोड़ा बहुत ही जानती हैं। आज़ादी की इस अमृत महोत्सव वर्ष में उम्मीद की जाती है कि आप इस बारे में और पढ़ेंगी।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 20 से कम हैं तो आप जंग-ए-आज़ादी में हिस्सा लेने वाली आधी दुनिया की खूबसूरत नायिकाओं के बारे में काफी कुछ जानती हैं। लेकिन अभी आपको काफी कुछ और जानना है। इस अमृत महोत्सव वर्ष में उम्मीद है आप और जानेंगी। 
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर