कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदला  


नई दिल्ली, 18 सितम्बर - कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदल दिया है। नूर सुल्तान को अब अस्ताना के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, पहले नूर सुल्तान को अस्ताना के नाम से ही जाना जाता था। ऐसे में देश की राजधानी की नाम बदलने की बहुत पहले से मांग की जा रही थी। अब कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने राजधानी का नाम बदलने और अपने कार्यकाल को बढ़ाकर सात साल करने के संविधान संशोधनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जनवरी में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव ने राजनीतिक और आर्थिक सुधार करने का दावा किया था। माना जा रहा है कि यह कदम लोगों के गुस्से को शांत करने के मद्देनजर उठाया गया है।