खत्म हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, इन तीन फैसलों पर मोहर 


चंडीगढ़, 21 अक्टूबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में हुई, जिसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया।
1. धार्मिक ग्रंथ को लेकर जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी।
2. पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी।
3. मोहाली मेडिकल कॉलेज के नए स्थान की मंजूरी