हरियाणा: रोहतक में पराली को इकट्ठा कर बनाया जा रहा चारा 

रोहतक, 5 नवंबर - रोहतक में पराली को इकट्ठा करके चारा बनाया जा रहा है। इससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। एक किसान ने बताया, "अब पराली नहीं जला रहे। पराली अब बिकने लगी है, पहले पराली नहीं बिकती थी जिसके कारण इसे जलाना पड़ता था। अब पराली से पशुओं के लिए चारा भी बना लेते हैं।"