भाजपा सरकार की नाकामी से जनता नाखुश - सीएम भूपेश बघेल

शिमला, 5 नवंबर - हिमाचल प्रदेश चुनाव पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धन बल का जवाब जन बल है। कितना भी पैसा बहा लीजिए। ये प्रजातंत्र है, अगर जनता ने मन बना लिया है तो कांग्रेस को आने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा सरकार की नाकामी से जनता नाखुश है।