आज के समय में अगर बच्चे अंग्रेजी पढ़ेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे - गहलोत

जयपुर, 22 दिसंबर - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज के समय में अगर बच्चे अंग्रेजी पढ़ेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे। अगर आप अंतराष्ट्रीय जगत में स्थान बनाना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं तो अंग्रेजी ही अंतराष्ट्रीय भाषा है। हिंदी के साथ-साथ उसमें आपको पढ़ने की जरूरत है।