हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा 

चंडीगढ़, 1 जनवरी- हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर संदीप सिंह ने कहा कि एक महिला कोच द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद वह खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं।