राहुल गांधी पहुंचे राजासांसी एयरपोर्ट 

राजसांसी, 10 जनवरी (हरदीप सिंह खीवा)- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पंजाब में अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले श्री दरबार साहिब और अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने के लिए विशेष विमान से श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के लिए रवाना हो गए हैं।