कर चोरी के आरोपों से मुक्त हुईं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा


मनीला, 18 जनवरी - साल 2021 में शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रसा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अदालत ने उन्हें कर चोरी के आरोप से मुक्त कर दिया है। वहीं फैसले के आने बाद मारिया रसा ने खुशी जताई और इसे न्याय की जीत बताया। बता दें कि मारिया रसा फिलीपींस की रहने वाली हैं और उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।