त्रिपुरा : BJP सकारात्मक और जनता की पार्टी है - मिथुन चक्रवर्ती

मजलिसपुर, 4 फरवरी - BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि त्रिपुरा में अच्छा काम हुआ है। पहले के त्रिपरा और आज के त्रिपुरा में जमीन-आसमान का फर्क है।अगर भाजपा को यहां एक बार और मौका मिलता है तो मैं कह सकता हूं कि यह भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होगा। BJP सकारात्मक और जनता की पार्टी है।