दशक के अंत तक हम अर्थव्यवस्था में विश्व की तीसरी महाशक्ति होंगे - उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 7 अप्रैल - स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि दुनिया के अर्थशास्त्री मानते हैं कि दशक के अंत तक हम अर्थव्यवस्था में विश्व की तीसरी महाशक्ति होंगे। स्वामी जी ने वैदिक धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए जीवनभर प्रयास किया। जो वेद में है वो संपूर्ण है और जो वेद में है उसकी जानकारी हमें होनी चाहिए। मेरा आपसे आग्रह रहेगा कि वेद का अध्ययन करें क्योंकि वेद का ज्ञान इतना महत्वपूर्ण है कि आप इसके अध्ययन से प्रभावित होंगे और आप लोगों को भी प्रभावित कर पाएंगे।