पंजाब : अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से किया गिरफ्तार 

अमृतसर, 15 अप्रैल - पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह (पीली पगड़ी में) की एक पुरानी तस्वीर जारी की, जिसे आज गिरफ्तार किया गया। DIG बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव जानकारी देते हुए बताया कि आज अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया गया। यह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा। इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।