अगर जगदीश शेट्टार भाजपा में वापिस आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे - बी.एस. येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 16 अप्रैल- भाजपा से जगदीश शेट्टार के इस्तीफे पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मैं जगदीश शेट्टार से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल हो रहे हैं? अगर वह भाजपा में वापस आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।