भाजपा ने आज सरेंडर कर दिया - दिल्ली मेयर

नई दिल्ली, 26 अप्रैल - दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं, उनकी वजह से आज मैं दूसरी बार महापौर चुनी गई हूं। भाजपा के प्रत्याशी ने आज अपना नाम वापस लिया। भाजपा ने एक तरह से आज सरेंडर कर दिया और उन्होंने मान लिया कि आंकड़े हमारे पास हैं। उन्होंने आज अपनी हार को सही तरीके से स्वीकार कर लिया।