जालन्धर उपचुनाव: कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट

जालन्धर, 10 मई (शिव)- बाग करम बख्श बूथ पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई की खबर सामने आई है। इसमें कार्यकर्ता घायल हो गया। हंगामे के बाद अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे। बता दें कि पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने पर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अवतार हेनरी भी मौके पर पहुंच गए हैं।