कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतगणना शुरू

नई दिल्ली, 13 मई - कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़े ही समय में जनता के सामने रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पहले बैलेट बॉक्स खोले जाएंगे और इसके बाद ईवीएम मतों की गणना की जाएगी। राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के बीच है। भाजपा और कांग्रेस ने पहले ही बहुमत का दावा कर दिया है।