कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार 

फरीदकोट/फिरोजपुर, 16 मई (जसवंत सिंह पुरबा, तपिंदर सिंह)- मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले की विजिलेंस जांच चल रही थी। दोपहर के बाद विजिलेंस की टीम फरीदकोट स्थित उसके घर भी पहुंच गई है। विजिलेंस इससे पहले कुशलदीप सिंह ढिल्लों से तीन बार पूछताछ कर चुकी है।