हम FCI से अनाज लेना चाहते हैं लेकिन FCI राज्य सरकारों को अनाज नहीं दे रहा है - हेमंत सोरेन

रांची, 12 जुलाई - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम FCI से अनाज लेना चाहते हैं लेकिन FCI राज्य सरकारों को अनाज नहीं दे रहा है। हमें भी अनाज नहीं मिल रहा जिसका नतीजा है कि हमें खुले बज़ार से महंगे दामों पर अनाज लेकर गरीब लोगों को देना पड़ रहा है। हमारे साथ भी ऐसा हो रहा है। हमें जानकारी मिली है कि कई अन्य राज्यों के साथ भी ऐसा हो रहा है। यह चिंता का विषय है।