भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च का किया आयोजन 

पटना, 13 जुलाई - बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च का आयोजन किया। इनके झूठ का पुलिंदा खुल चुका है। पहली केबिनेट में 10 लाख नौकरी का वादा कहां गया। ये झूठ बोलने वालों और भ्रष्टाचार अपराध लाने वालों की जमात है। जितना दमन करना है कर लें, भाजपा लोकनायक के सपने को साकार करेगी।