राजस्थान सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज शर्मनाक - मेघवाल

नई दिल्ली, 1 अगस्त - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया.. वह शर्मनाक है। भाजपा ने आह्वान किया था और राज्य भर से कार्यकर्ता दलितों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर अत्याचार को लेकर राज्य सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे सुशासन दे रहे हैं। क्या यही शासन है? हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हम इसकी निंदा करते हैं और उन्हें चेतावनी देते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को राजस्थान नहीं सहेगा।