यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, तलाश जारी, ग्रेटर नोएडा के मकनपुर गांव के रहने वाले थे दोनों

नई दिल्ली, 16 जुलाई - ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज ग्राम मकनपुर में दो युवक यमुना के किनारे आए थे। सूचना मिली है कि यह दोनों युवक नहाते समय यमुना में डुब गए हैं। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा गोता खोरों की सहायता से लगातार उनकी तलाश की जा रही है।