आगरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है - अंकित खंडेलवाल

लखनऊ, 17 जुलाई - आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि आगरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 3 दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। जहां-जहां पानी का बहाव बढ़ा है वहां सभी एहतियातन उपाय किए गए हैं।