पिछले 3 साल से राजस्थान देश में महिला दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान पर है - राज्यवर्धन राठौड़

नई दिल्ली, 21 जुलाई - भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के कांग्रेस पार्टी के एक मंत्री(राजेंद्र गुढ़ा) ने आज सदन में सच्चाई बयान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को दूसरे प्रदेश की तरफ ना देखकर अपने गरिमा में झांकना चाहिए क्योंकि राजस्थान में हर दिन 17 बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म होता है। पिछले 3 साल से राजस्थान देश में महिला दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान पर है। ये सच्चाई मंत्री जी ने सदन में बोला और उस कारण उनको बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि कांग्रेस पार्टी सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकती है।