महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ में फंसे दर्जनों लोग, वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा



मुंबई , 22 जुलाई - महाराष्ट्र के यवतमाल के डीएम अमोल येडगे ने कहा कि यवतमाल के महागांव में बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान मौसम में सुधार के बाद शुरू होगा। यवतमाल जिले में घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। SDRF द्वारा 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।