साइनाइड से भी अधिक खतरनाक ऑक्टोपस 

हमारे आस-पास, समुद्र में अनेकों ही जीव-जन्तु रहते हैं। इन जीव-जन्तुओं में से कुछ चलते है, कुछ आसमान में उड़ान भरते हैं और कुछ पानी में तैरते है। आओ हम पानी में रहने वाले ऑक्टोपस जीव बारे जानकारी प्राप्त करें।
ऑक्टोपस समुद्री जीव है। इसकी विश्व में 300 प्रजातियां हैं। आमतौर पर ऑक्टोपस का आकार 12 से 22 सैंटीमीटर के बीच होता है। नीले रंग वाले ऑक्टोपस दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक जीवों की सूची में आते हैं। 
इसका ज़हर साइनाइड के ज़हर से भी एक हज़ार गुणा तेज़ होता है। यह अक्सर हरट-ट्रोपिकल क्षेत्र में पाया जाता है। ये जीव सबसे ज्यादा आस्ट्रेलिया में होते हैं। नीले घेरे वाले ऑक्टोपस के ज़हर में टेट्रोडोटाक्सिन होता है। यह टेट्रोडोटाक्सिन 100 से अधिक नस्लों में पाया जाता है। ऑक्टोपस दो आंखों और आठ बाजुओं वाला जीव है। इसके शरीर में कोई भी हड्डी नहीं होती। ज़हरीले ऑक्टोपस के काटने से व्यक्ति की कुछ सैकेंड के बाद मौत हो जाती है।
-मो-82838-00190