दिल्ली बलात्कार मामला: लड़की के बयानों के बाद होगी कार्रवाई- डीसीपी

नई दिल्ली, 21 अगस्त - उत्तरी जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। 17 वर्षीय लड़की के पिता की मौत अक्टूबर 2020 में हो गई थी। बाद में लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र के आवास पर भेज दिया गया, जो अब मामले में आरोपी (दिल्ली सरकार का अधिकारी) है। उसने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में उसके स्थानीय अभिभावक (दिल्ली सरकार के अधिकारी) ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई तो महिला ने उसे धमकाया और उसका गर्भपात भी करा दिया। लड़की तनाव और दबाव में रही। घटना के बाद उसे पैनिक अटैक का भी सामना करना पड़ा। उसके इलाज के दौरान ये बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की बयान देने के लिए फिट नहीं है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।