आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है- जेपी नड्डा 

नई दिल्ली, 26 अगस्त - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। आपके(पीएम) मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण दर्शाता है कि आप सीधे बेंगलुरु गए और ISRO के वैज्ञानिकों से मिले जिन्होंने जिन्होंने कड़ी मेहनत से भारत के लिए एक कीर्तिमान स्थापित किया। 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका तो सभी निराश था। पीएम ने आगे आकर देश का हौसला बढ़ाया। आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है।