जंडियाला गुरु में गोली लगने से एक युवक की मौत 

जंडियाला गुरु, 26 अगस्त(रणजीत सिंह जोसन)- जंडियाला गुरु में देर शाम अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने से एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जंडियाला गुरु के शेखुपुरा मोहल्ले में स्थित सैलून की दुकान पर बैठे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला गुरु के रूप में हुई है।