नहीं हुआ है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप?, बारिश में लंच डेट पर पहुंचा कपल


 मुंबई , 27 अगस्त -  बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर गॉसिप्स थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी, मगर अब दोनों की पब्लिक अपीरियंस ने साफ कर दिया है कि ये सब फालतू की बात है। वह दोनों अभी भी साथ हैं और सब सही है। रविवार को अर्जुन और मलाइका साथ साथ में स्पॉट नजर आए।