Chandrayaan-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर खोजा ऑक्सीजन 

बेंगलुरु, 30 अगस्त - चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन की खोज कर ली है। 'आज तक' की खबर के अनुसार यान के प्रज्ञान रोवर में लगे लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी नाम के यंत्र ने चांद के दक्षिणी ध्रुव में ऑक्सीजन के होने की पुष्टि की है। यह खोज इन-सीटू एक्सपेरिमेंट के जरिये हुई है। अब चांद पर हाइड्रोजन की खोज की जा रही है। अगर हाइड्रोजन भी मिलता है, तो चांद पर पानी बनाना आसान हो जाएगा।