प्रधानमंत्री मोदी आज इंडोनेशिया के लिए होंगे रवाना 

नई दिल्ली, 6 सितंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लेने के लिए आज इंडोनेशिया जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे और अगले दिन देर शाम नई दिल्ली लौटेंगे। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) दोनों 7 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।