ब्राजील में तूफान और बारिश के कारण 20 लोगों की मौत 

ब्राज़ील, 6 सितंबर- ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में मूसलाधार बारिश और चक्रवात की हवाओं से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुकुम शहर का 85 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है।  सैकड़ों लोगों को उनके घरों की छतों से बचाया गया। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में 24 घंटे से भी कम समय में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ।