गांव, गरीब और किसान का कल्याण करना ही भाजपा का संकल्प - नितिन गडकरी

खंडवा(मध्य प्रदेश), 6 सितंबर - 'जन आशीर्वाद यात्रा' में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गांव, गरीब और किसान का कल्याण करना ही भाजपा सरकार का संकल्प है। एक समय मध्य प्रदेश की चर्चा बीमारू राज्य के रूप में होती थी, आज विकसित प्रदेश के रूप में होती है। मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अव्वल है।