भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए पहुंचे बीएस. येदियुरप्पा

नई दिल्ली, 13 सितंबर- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर आज पार्टी मुख्यालय में होने वाली आगामी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा दिल्ली पहुंचे। इस बीच उन्होंने कहा कि आज शाम 5 बजे बैठक है।  देखते हैं प्रधानमंत्री क्या फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कई बातों पर चर्चा होगी।