पंजाब: भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी मुहैया करवाने के आरोप में एक सैनिक गिरफ्तार

पटियाला, 14 सितंबर - SSP वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला पुलिस ने कथित तौर पर एक ड्रग तस्कर को भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी मुहैया करवाने के आरोप में एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। हमने अमरीक नाम के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके फोन से भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी बरामद की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि यह जानकारी उसे मनप्रीत शर्मा नाम के सिपाही से मिली थी। हमारी टीम ने उसे मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया। उसने स्वीकार किया है कि उसने यह जानकारी अमरीक को दी थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि (जानकारी) पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी।