आज गुजरात के सानंद में पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन हुआ- अश्विनी वैष्णव

गुजरात, 23 सितंबर - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज गुजरात के सानंद में पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन हुआ। यह बहुत हर्ष की बात है। भारत को सेमीकंडक्टर  का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की ओर ये बहुत महत्वपूर्ण कदम है। आगामी कुछ महीनों में प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इसी फैक्ट्री से दिसंबर 2024 में पहली मेड इन इंडिया चिप निकलेगी।